फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीए की रिक्त सीटों के लिए दोबारा जारी होगी मेरिट

Tue, 22 Jul 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में स्नातक के लिए पहली मेरिट जारी हो गई है। बीए में 1320 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। 28 जुलाई तक सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बीए के समाजशास्त्र विषय के लिए 60 सीटों पर दाखिले होंगे। प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि कॉलेज में बीकाॅम और बीएससी गणित में कम आवेदन आए हैं। इसमें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश लिए जा रहे हैं।
बीए समाजशास्त्र में 60 सीटें सेल्फ फाइनेंस योजना के अंतर्गत मान्यता प्राप्त होने के उपरांत जोड़ी गई हैं। इस प्रकार कुल 1380 सीटों की मेरिट जारी की गई है। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट सूची में सामान्य वर्ग के प्रवेशार्थियों की कटऑफ 65.02 प्रतिशत तक गई है।
विज्ञापन

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 49.49 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 39.51 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 61.73 प्रतिशत के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रवेशार्थियों के लिए 45.68 प्रतिशत कटऑफ जारी की गई है। मेरिट में चयनित सभी विद्यार्थियों को एसएमएस के जरिये सूचना भी दी जा चुकी है। बताया कि काउंसलिंग स्वर्ण जयंती सभागार में 28 जुलाई तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित की जाएगी।
प्राचार्य ने बताया कि काउंसलिंग के उपरांत शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होगी। अभ्यर्थी शुल्क महाविद्यालय की वेबसाइट या एप के माध्यम से भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। मंगलवार को बीएससी बायो की भी मेरिट जारी की गई है। उक्त मेरिट में स्थान पाने वाले प्रवेशार्थियों की बुधवार से काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें