फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में 133.16 करोड़ का वार्षिक लेबर बजट तय

Tue, 30 Dec 2014 05:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए वार्र्षिक लेबर बजट तैयार हो गया है। पिछले वर्ष के लेबर बजट 119.14 करोड़ के मुकाबले इस वर्ष कार्ययोजना में इजाफा करते हुए 133.16 करोड़ का लेबर बजट निर्धारित किया गया है। बजट में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत समेत छह विभाग शामिल हैैं, लेकिन जिला पंचायत ने लेबर बजट का प्रस्ताव नहीं दिया हैै। अधिकारिक मंजूरी के लिए शीघ्र ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2014-15 में शासन ने 119.14 करोड़ वार्षिक लेबर बजट स्वीकृत किया था। अगले वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए शासन ने वार्षिक कार्ययोजना के आधार पर लेबर बजट के साथ प्रस्ताव मांगे थे। इस क्रम में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, भूमि संरक्षण विभाग, कृषि विभाग और उद्यान विभाग ने लेबर बजट दिया हैै। इसके अलावा 995 ग्राम पंचायतों और 15 क्षेत्र पंचायतों ने अपना-अपना लेबर बजट बनाया हैै। 133.16 करोड़ के बजट में सिर्फ ग्राम पंचायतों के ही 108.70 करोड़ के प्रस्ताव शामिल हैं। अवशेष 24.46 करोड़ में सभी छह कार्यदायी विभागों और क्षेत्र पंचायतें शामिल हैैं। जिला पंचायत ने मनरेगा योजना से कोई भी काम न कराने का मूड बनाया है, जिसके पीछे विभागीय लोड अधिक होने की बात कही जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2015-16 के लिए लेबर बजट तैयार कर लिया गया हैै। संबंधित विभागों ने अपने प्रस्ताव जमा कर दिए हैैं। लेबर बजट कंपाइल कर मंजूरी के लिए शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें