फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: 'युवकों ने मुझे बंधक बना लिया है', फोन पर पुलिस को सूचना देने वाली युवती लापता

Tue, 02 Jun 2026 05:53 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के नीमगांव क्षेत्र में एक युवती ने फोन पर पुलिस को सूचना दी कि उसे कुछ युवकों ने बंधक बना लिया है। पुलिस उसके बताए गए स्थान पर पहुंची, लेकिन युवती और युवकों को कोई पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र की एक युवती ने सोमवार रात पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को कॉल कर सूचना दी कि कुछ लोगों ने उसे बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


युवती ने पीआरवी को फोन कर बताया कि एक युवक और उसके साथी उसे घर में बंधक बनाए हुए हैं। सूचना पर नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के बताए गए स्थानों समेत आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। आरोपी और युवती दोनों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं।

शाम को हाईवे पर किया था हंगामा 
मामला मंगलवार को पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम युवती और कथित आरोपी युवक के बीच लखीमपुर-मोहम्मदी हाईवे पर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ था। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ युवती को अपने साथ ले गया। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है, लेकिन युवती के नहीं मिलने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन

संवेदनशील चौकी सिकंदराबाद 14 दिन से प्रभारी विहीन
नीमगांव थाना क्षेत्र की सिकंदराबाद चौकी थाना फरधान, गोला, हैदराबाद और मितौली थाना क्षेत्रों की सीमाओं से सटी होने के कारण संवेदनशील मानी जाती है। 14 दिन पहले चौकी प्रभारी बृजेश सिंह का तबादला थानाध्यक्ष ईसानगर के पद पर हो गया था, तब से चौकी प्रभारी का पद रिक्त है।

सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि युवती ने पीआरवी को सूचना दी थी कि उसे कुछ लोगों ने बंधक बना लिया है। पुलिस टीम तलाश में जुटी है। शीघ्र उसे तलाश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें