फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सार्वजनिक शौचालय के लिए विधायक को दिया ज्ञापन

Sun, 10 May 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया विधायक रोमी को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल पदाधिकारी। स्रोत: व्यापार मंडल
विज्ञापन
पलियाकलां। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में विधायक रोमी साहनी से मुलाकात की और बाइपास स्थित पुराने बस स्टैंड के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि बाइपास मार्ग पर पुराने बस स्टैंड के पास कोई भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे दुकानदारों के साथ साथ दूरदराज के गांवों और पड़ोसी देश नेपाल से आने जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मांग की गई कि बस स्टैंड के पास खाली सरकारी भूमि पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। विधायक ने जल्द शौचालय का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष के अलावा महामंत्री जसवीर फ्लोरा, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, तहसील अध्यक्ष जसपाल गहोनिया, होटल व्यवसायिक संघ के महामंत्री राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष रमेश वाजपेई, देवेंद्र अरोड़ा, अब्बास अली, संजय महेश्वरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें