फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चिकित्सा अधीक्षक ने सीएमओ से की भाजपा नेता की शिकायत, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ के अधीक्षक ने निघासन भाजपा मंडल अध्यक्ष पर सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी देने, नाजायज दबाव बनाने आदि का आरोप लगाकर सीएमओ से शिकायत की है। शिकायत के बाद सीएमओ ने तीन अधिकारियों को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। सीएचसी रमियाबेहड़ अधीक्षक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखे पत्र में बताया है, कि जन्म मृत्यु आईडी से धोखाधड़ी की संभावना के चलते क्राइम ब्रांच ने बीते मार्च माह में आईडी बंद करवा दी थी। आरोप है, कि भाजपा नेता निघासन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी जन्म मृत्यु संबंधी काम अपने गांव के ही राहुल चतुर्वेदी जो कि यूडीएसपी ऑपरेटर है, को देने का दबाव बना रहे थे।
अधीक्षक के मुताबिक, बीती 21 मई को सुबह देवेंद्र चतुर्वेदी अपने तीन साथियों के साथ सीएचसी आए। अनधिकृत रूप से वीडियो बनाई और उपस्थित पंजिका का फोटो खींचा। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई और धमकी दी। शिकायत के बाद सीएमओ ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएम गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत, डीपीएम और डीपीएमयू अनिल यादव को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

उधर, आरोपों के बारे में जब देवेंद्र चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ में गैरहाजिर कर्मियों की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने उपस्थिति पंजिका की फोटो भेजने को कहा था, बाकी सारे आरोप निराधार हैं। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर साथियों के साथ सीएचसी गया था। अव्यवस्था की सूचना जिलाधिकारी को फोन पर देने पर उन्होंने रजिस्टर की फोटो और सीएचसी की वीडियो बनाने को कहा था। सीएमओ द्वारा गठित किसी जांच कमेटी और शिकायत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें