फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नशे में होमगार्ड का सफाईकर्मी को पीटने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गुलरा में एक होमगार्ड द्वारा शराब के नशे में धुत होकर सफाईकर्मी को गालियां देने के साथ ही पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित सफाईकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने होमगार्ड पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भगवंतनगर गुलरा निवासी सफाईकर्मी अनुराग पाल पुत्र सुरेश कुमार निवासी सिमरावां थाना मितौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें होमगार्ड नंदराम नशे में गंदी-गंदी गालियां देने के साथ ही सफाईकर्मी को मार रहा था। मामले में अनुराग पाल का आरोप है कि उक्त होमगार्ड ने उसके चार पहिया वाहन को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहन के साथ ही होमगार्ड द्वारा की जा रही अभद्रता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
इसके बाद सफाईकर्मी द्वारा पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि उक्त होमगार्ड आए दिन दबंगई करते हुए किसी न किसी के साथ मारपीट करता रहता है। इससे पहले भी इसका वीडियो वायरल हो चुका है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बारे में जब थाना प्रभारी राजू राव से जानकारी ली गई तो उनके छुट्टी पर होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

प्रभारी के तौर पर एसआई कमरुद्दीन ने बताया कि सफाईकर्मी की तहरीर पर होमगार्ड नंदराम निवासी भगवंतनगर गुलरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें