फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज निर्माण... तीन डेडलाइन खत्म, चाैथी में भी उम्मीद कम

Thu, 26 Jun 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में बन रहे मेडिकल कॉलेज भवन की फर्श का कार्य भी दिख रहा बाकी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन साल में तीसरी बार समय सीमा बढ़ने के बाद भी 500 बेड का मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल नहीं बन पाया। जिला अस्पताल परिसर में 261 करोड़ की लागत से पांच मंजिला इमारत का निर्माण चल रहा है। जिम्मेदार 15 दिन में काम पूरा होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन स्थिति देखकर यह संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

शासन ने इस कार्य को पूरा करने की समय सीमा चार नवंबर, 2022 तय की थी, लेकिन इस अवधि में कार्य न पूरा होने पर कार्यदायी संस्था ने और समय मांगा। इसके बाद 15 नवंबर, 2023 तक काम पूरा होने की बात कही गई, तब भी काम पूरा नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था ने मई, 2025 में काम पूरा करने के लिए कहा। जून बीतने वाला है, लेकिन अब भी काम बाकी है।

मतलब साफ है कि निर्माण कार्य में शुरुआत से हीलाहवाली की जा रही है, जबकि यह प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और कार्य की समीक्षा शुरू से ही खुद प्रमुख सचिव कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुरानी दीवार की मरम्मत कर नई जैसी दी जा रही शक्ल

निर्माणाधीन स्थल पर जिला अस्पताल के भवन को तोड़कर हटाया गया और नए भवन का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन वहां बनी महिला अस्पताल के सामने की पुरानी दीवार की ही मरम्मत कर नई जैसी शक्ल दी जा रही है। दीवार पर नया प्लास्टर किया जा रहा है और कुछ ईंट लगाकर दीवार ऊंची की जा रही है। मतलब कि नए निर्माण में पुराने को दुरुस्त करने का भी खेल किया जा रहा है।

दावे को पूरा करना बड़ी चुनौती
मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था का दावा भले ही बचे हुए कार्यों को 15 दिन में पूरा करने का है, पर काम की परिस्थितियां देखकर इसके इस समय में भी पूरा होने को लेकर भी संशय है। दरअसल, भवन के अंदर की फिनिशिंग के कार्यों के साथ ही बाहर परिसर के समतलीकरण से लेकर टाइल्स व पत्थर आदि लगाने और चहारदीवारी के साथ ही गेट का काम भी अधूरा है। इन दिनों बारिश भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में काम प्रभावित होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

सड़क, सेप्टिक टैंक, ड्रेनेज, टाइल्स व फुटपाथ सहित एक गेट का कुछ काम बाकी रह गया है, जो अगले माह तक पूरा होने की संभावना है। पुरानी दीवार पर प्लास्टर करवाने की जानकारी पीडब्ल्यूडी को दे दी गई है। इस संबंध में वही कार्रवाई करेंगे।
- डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
-


सभी काम लगभग पूरे हो चुके हैं। बाहर के कुछ काम जैसे दो नंबर गेट का निर्माण चल रहा है। घास और फर्श लगनी है। यह काम 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। चहारदीवारी बनाना टेंडर में नहीं था। इसलिए पुरानी दीवार को दुरुस्त किया जा रहा है। फिलहाल, जल्द ही सभी काम पूरे कर भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा।
-पवन पांडे, प्रोजेक्ट मैनेजर, मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण

जिला अस्पताल परिसर में बन रहे मेडिकल कॉलेज भवन की फर्श का कार्य भी दिख रहा बाकी। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में बन रहे मेडिकल कॉलेज भवन की फर्श का कार्य भी दिख रहा बाकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें