फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईवे किनारे तालाब पर अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू की गई पैमाइश

Sun, 27 Jul 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के बसंतापुर में कैमरा लगाने के दौरान मौजूद वनकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
धौरहरा। कस्बे में हाईवे किनारे तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर पक्के भवन, दुकानें बनानी शुरू कर दी हैं। कुछ जागरूक लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित एसडीएम से की। इसके बाद तहसीलदार ने राजस्व टीम गठित कर तालाब की पैमाइश शुरू कराई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने एक पुराना तालाब है। इस तालाब को कस्बे के एक व्यक्ति को मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर दिया गया। बस इसी पट्टा की आड़ में कुछ लोगों ने जमीन की खरीद दिखाकर तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर पक्की इमारतों को बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो अपने मकान व दुकानों को बनाकर कारोबार भी शुरू कर दिया।
देखा-देखी कुछ और लोगों ने भी अवैध रूप से निर्माण शुरू कर दिया। इसकी शिकायत कस्बे के कुछ जागरूक लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। साथ ही समाधान दिवस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसडीएम शशिकांत मणि से भी की, जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार आदित्य विशाल की निगरानी में तालाब की पैमाइश कराने के बाद अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने पैमाइश शुरू की तो हड़कंप मच गया। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत पर पैमाइश कराई जा रही है, जिन लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया है, उनके विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें