फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धूल और गड्ढों में तप रही कांवड़ियों की श्रद्धा

Sat, 26 Jul 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अलीगंज के ग्राम बांसी में 600 मीटर लिंक मार्क जर्जर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हाईवे से जुड़े खस्ताहाल लिंक मार्ग पर धूल और गड्ढों से कांवड़ियों की श्रद्धा तप रही है। शासन ने इन मार्गों को समय रहते ठीक कराने का आदेश दिया था, लेकिन जिले के प्रशासनिक अफसर लापरवाह बने रहे। कई मार्गों का हाल ये है कि सड़क से बजरी की परत तक उखड़ चुकी है।
विज्ञापन

बिजुआ के गदियाना भूपपुरवा लिंक मार्ग लंबे समय से खराब है, जबकि दर्जनों गांवों के लोग यहां से रोजाना आवागमन करते हैं। संसारपुर के ग्राम मोठीखेड़ा, भीखमपुर मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे हैं। संसारपुर में ही कुकुहापुर संपर्क मार्ग भी जर्जर है। बरसात में जलभराव होने से सड़क की गिट्टी उखड़ चुकी है। खुद प्रधान मुनीष वर्मा सहित कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अमीरनगर से छतुरी चौराहे से छतुरी गांव का लिंक मार्ग भी खराब है। मैगलगंज बाइपास ओवरब्रिज के पास से इटारा गांव के लिए जाने वाला संपर्क मार्ग पांच सालों से क्षतिग्रस्त है। इससे करीब पांच गांव जुड़े हैं।
रमियाबेहड़ में उदयपुर से रमुआपुर गांव के निकट पुलिया तक करीब सात किलोमीटर मार्ग पांच साल से टूटा हुआ है। इसको रमियाबेहड़ा ब्लॉक, अस्पताल, बैंक, क्षेत्र में आने वाले शिक्षक और ग्रामीण रमियाबेहडा से टहारा लिंक मार्ग के रूप में प्रयोग करते है। इससे ढखेरवा चौराहा घूमकर आने वाले 10 किमी के चक्कर से बचने के लिए करते हैं। रामनगर बगहा से छेदीपुरवा के निकट पुलिया तक करीब एक किलोमीटर लिंक मार्ग जर्जर अवस्था में है। इस पर गुजरना चुनौती से कम नहीं है।

अलीगंज के ग्राम बांसी में 600 मीटर लिंक मार्क जर्जर। संवाद

अलीगंज के ग्राम बांसी में 600 मीटर लिंक मार्क जर्जर। संवाद

अलीगंज के ग्राम बांसी में 600 मीटर लिंक मार्क जर्जर। संवाद

अलीगंज के ग्राम बांसी में 600 मीटर लिंक मार्क जर्जर। संवाद

अलीगंज के ग्राम बांसी में 600 मीटर लिंक मार्क जर्जर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें