फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी क्षेत्र में सबसे ज्यादा हुआ आचार संहिता का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की ज्यादातर शिकायतें चुनाव आयोग के सी-विजिल पोर्टल पर दर्ज की गईं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से अब तक सबसे ज्यादा मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। सबसे कम शिकायतें श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट में बनाया गया है। यहीं से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया चलती है। कंट्रोलरूम में स्थापित सी-विजिल पोर्टल पर अब तक 172 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें 61 शिकायतें फर्जी तो 111 सही पाई गईं। सबसे ज्यादा शिकायतें मोहम्मदी क्षेत्र से 23 दर्ज की गईं। जिनका निस्तारण 100 घंटे में किया गया। श्रीनगर में सबसे कम चार मामले आए हैं। धौरहरा से 21, गोला से 19, कस्ता से पांच, लखीमपुर से 18, निघासन से 15, पलिया से छह मामले आचार संहिता उल्लंघन के आए हैं।

फर्जी शिकायतें सबसे ज्यादा कस्ता से
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कस्ता विधानसभा से सबसे ज्यादा 13 फर्जी शिकायतें दर्ज कराई गईं। सबसे कम निघासन और श्रीनगर से हैं। जहां से मात्र एक-एक शिकायत है। इसके अलावा गोला से 10, लखीमपुर से 12, मोहम्मदी से सात, पलिया से चार शिकायतें फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें