ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के वैदाखेड़ा गांव में घरेलू कलह के चलते सुमन देवी (45) पत्नी इंदल राठौर ने संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव वैदाखेड़ा निवासी इंदर राठौर की पत्नी सुमन देवी ने मंगलवार की रात संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर लिंटर के कुंडे में रस्सी डाल गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका का मायका नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव पैला में बताया गया है। मृतका के पति इंदल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में मायके वालों की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।