फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में गाइड लाइन के अनुसार होगा मेला श्रीराम का आयोजन

विज्ञापन
मोहम्मदी नपाप परिसर के सभागार में बैठक में मौजूद चेयरमैन और ईओ - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मोहम्मदी । नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अगस्त माह के आय व्यय के साथ नामांतरण, मानचित्र और विरासत की पत्रावली स्वीकृत की गईं। पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने कहा कि मेला श्री राम का आयोजन शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही होगा। इस मौके पर कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में अगस्त माह की आय 51 लाख 67 हजार 662 रुपये के सापेक्ष 92 लाख 92 हजार 893 रुपये खर्च दर्शाया गया। इस दौरान नामांतरण की 42, मानचित्र की 8, विरासत की 9 पत्रावलियां स्वीकृत की गई। नामित सदस्य रवि शुक्ला व विश्व मोहन रस्तोगी ने मेला श्रीरामलीला के आयोजन पर तमाम सुझाव दिए। पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने कहा कि कोविड-19 के चलते शासन की गाइड लाइन के अनुपालन में ही मेले का आयोजन कराया जाएगा। सदस्य सुशीला वर्मा ने आक्सीजन सिलिंडर सहित एक और एंबुलेंस क्रय किए जाने, जलकल परिसर में अटल कंवेशन सेंटर का निर्माण कराने, पंप नंबर 2 पर दुकानें बनवाने का प्रस्ताव रखा। सदस्य सिराज अली ने मेंहदी बाग के पास बिजली के पोलों में केबल डलवाने की बात कही। सदस्य अनुपम गुप्ता, कामिल, वीपी सिंह सईद खां ने भी प्रस्ताव रखे, जो सर्वसम्मति से पारित हो गए। बैठक में रीतू गुप्ता और संजीव गुप्ता को छोड़ कर सभी सदस्य और ईओ डीके मिश्र मौजूद रहे। बैठक के समापन से पहले सदस्य सुशीला वर्मा के जेठ सतेंद्र प्रकाश वर्मा, सदस्य रवि प्रकाश गुप्ता के पुत्र हर्षित गुप्ता, सदस्य संजीव गुप्ता के बहनोई अनूप साहू, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय राठौर, पत्रकार हरवंश सिंह के पुत्र चरनजीत सिंह, रामचंद्र गुप्ता हलवाई के पुत्र उत्तम गुप्ता के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें