फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के नीमगांव में एक विवाहिता का साड़ी से फंदा लगा शव बरामद हुआ है। परिजन ने सूचना मायके वालों समेत स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे युवती के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है।
बांकेगंज कस्बे से सटे नीमगांव निवासी कृपादयाल उर्फ केदार की पत्नी मंजेशा देवी (27) का बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर के अंदर कुंडे से साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर थाना मितौली क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी मायके वाले पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह चार वर्ष पूर्व नीमगांव निवासी रामस्वरूप के पुत्र कृपादयाल के साथ किया था। इसके बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव छत के कुंडे से लटकाया गया है। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार गोला विपिन कुमार द्विवेदी और बांकेगंज कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि मायके वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ थाना मैलानी में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें