फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नकदी और बाइक के लिए विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के अटवा गांव में विवाहिता सुनीता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के अटवा निवासी विपिन की पत्नी सुनीता की मौत सोमवार की शाम संदिग्ध हालात में हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को मृतका के भाई त्रिभुवन लाल निवासी बेरिहातारनपुर थाना फरधान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी अटवा निवासी विपिन के साथ 28 अप्रैल को हुई थी। ससुराली जन बहन को बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद मांग रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को बहन सुनीता को मारकर उसे फंदे से लटका दिया गया।
पुलिस ने पति विपिन, ससुर रामप्रसाद सास चन्द्रवती माया, निवासी अटवा थाना नीमगांव और मैगलगंज के कल्लूआ नकारा निवासी संदीप और वंदना के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ मितौली संदीप सिंह कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
विज्ञापन

महेवागांव में छप्पर से लटका मिला महिला का शव
महेवागंज। ओदरहना के मजरा महेवा में बुधवार सुबह छप्पर में एक विवाहिता का शव लटका देख मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव महेवा निवासी काशीराम के पुत्र सरवन की शादी लगभग तीन साल पहले फरधान थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर निवासी रामचंद्र की पुत्री संध्या देवी (25) से हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला। फिर दोनों में झगड़ा होने लगा था। बुधवार सुबह संध्या का शव छप्पर में एक दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मायके पक्ष ने शव की हालत देख दहेज की खातिर हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाल प्रभातेश कुमार ने बताया कि शव फंदे पर लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें