फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जहर से विवाहिता की मौत, पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Jul 2024 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

भीरा क्षेत्र के गांव लालूटांडा निवासी विवाहिता की जहर के सेवन से हालत बिगड़ गई थी। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालवालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
वंदना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गांव लालूटांडा निवासी विवाहिता की शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जहर के सेवन से उसकी हालत बिगड़ी थी। मंगलवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने और जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विवेक सिंह पुत्र महेश पाल सिंह निवासी गांव चूरा टांडा मजरा लुधौरी थाना निघासन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दहेज की मांग को लेकर सुसरालीजन बहन वंदना (30) को पीटते थे। मंगलवार को उन्होंने बहन को पीटकर जबरदस्ती जहर खिला दिया। बृहस्पतिवार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में वंदना की मौत के बाद ससुराल वाले पोस्टमार्टम करवाकर शव घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी। सूचना मिलने पर वह ससुराल पहुंचा और मौत का कारण पूछा। 

इस पर संजय सिंह व दिनेश सिंह गालीगलौज करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवराज सिंह (पति), राम औतार सिह (ससुर), विद्यारानी (सास) निवासी गांव लालू टांडा थाना भीरा, मंजू सिंह (ननद), सुमन सिंह (ननद) निवासी कस्बा भीरा, संजय सिंह निवासी दीवान टांडा और दिनेश सिंह पुत्र अज्ञात निवासी भीरा (बहनोई) के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी गोला अजेंद्र यादव करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें