लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने मायके में जहर खाकर जान दे दी। बताया जाता है कि घटना से कुछ देर पहले उसने अपने पति से फोन पर बात की थी। घटना के पीछे आपस का कोई झगड़ा होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम मैनहा निवासी झुग्गीलाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री काजल (19) की शादी सीतापुर के गांव मंगरुआ निवासी कृष्ण कुमार के पुत्र अनुज से की थी। शादी करीब एक साल पहले हुई थी। काजल मायके में रहकर बीए की परीक्षा दे रही थी। पिता ने बताया कि बुधवार की देर रात पुत्री ने पति से फोन पर बात की। इसके कुछ ही देर के बाद जहर खा लिया। जहर खाने की जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। संवाद