फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होने लगे विवाह के पंजीकरण... बढ़ने लगा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विवाह पंजीकरण पति-पत्नी के लिए एक खास दस्तावेज़ होता है, लेकिन लोग कराते नहीं हैं। अब विदेश जाना, दंपती को एक-दूसरे की संपत्ति में उत्तराधिकार देना या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए विवाह पंजीकरण कराना मजबूरी बन गई है। यही वजह है कि पिछले दो सालों में पंजीकरण का आंकड़ा दोगुना हो गया है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021-22 में 889 लोगों ने विवाह पंजीकरण कराया था, लेकिन अगले साल वर्ष 2022-23 में आंकड़ा 2417 हो गया। वर्ष 2023-24 में भी काफी विवाह पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण कराने वाले अधिकांश लोग विदेश जाने वालों में से हैं। वहीं कुछ लोगों ने संपत्ति का अधिकार लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
विवाह प्रमाणपत्र होने पर बैंक खाता खोलने, पासपोर्ट और वीजा के लिए आवेदन करने, ड्राइविंग लाइसेंस आदि काम आसानी से हो जाते हैं। अगर पति सरकारी नौकरी में है, तो पत्नी कई सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकती है। विवाह प्रमाणपत्र की मदद से दंपती में से किसी एक के धोखाधड़ी करने की स्थिति में थाने में रिपोर्ट कराई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

-
ऐसे कराएं विवाह पंजीकरण
विवाह पंजीकरण के लिए उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के कार्यालय में आवेदन करें। प्राधिकृत अधिकारी दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद पंजीकरण की तारीख तय की जाएगी और सूचित किया जाएगा। शादी के गवाह को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित होना होगा। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न करना होता है। शपथपत्र को नोटरी से प्रमाणित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


विवाह पंजीकरण के लिए यह दस्तावेज जरूरी
वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, बिजली या पानी का बिल आदि जो पता प्रमाणित हो।
जन्म प्रमाणपत्र, पति-पत्नी के पासपोर्ट साइज फोटो, शादी के फोटो।
तलाकशुदा हैं तो न्यायालय की तलाक की काॅपी

विवाह पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसको लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। विभाग की ओर से भी लोगों को विवाह पंजीकरण के लिए जागरूक किया जाता है।
-अलका सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें