फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए सज गया बाजार

विज्ञापन
क्रिसमस पर दुकान में सजी सेंटा क्लाज की ड्रेस और मुखौटे।
विज्ञापन
जिंगल बेल से लेकर सेंटा क्लॉज ड्रेस की बढ़ी मांग, सजाए जाने लगे चर्च
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। 25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर चर्च से लेकर बाजार में रौनक दिखने लगी है। दुकानें सांताक्लाज, क्रिसमस ट्री, स्टार और विभिन्न प्रकार के तोहफों से सज गई हैं। हालांकि कोरोना के नए खतरे को देखते हुए इस बार घर घर जाकर न तो कैरल सिंगिग होगी और न ही छात्र-छात्राओं के बीच सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।
प्रभु ईसामसीह का जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर चर्च में लेकर ईसाईयों के घरों में तैयारियों शुरू हो गई हैं। वहीं क्रिसमस को लेकर बाजार भी सज धज कर तैयार है। त्योहार को लेकर युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी उत्साहित हैं। दुकानें क्रिसमस ट्री, सांताक्लाज की ड्रेस से लेकर स्टार से सज गए हैं। दुकानों पर हर उम्र के बच्चों के लिए सांताक्लाज की ड्रेस मंगाई गई हैं। हालांकि इस बार कोरोना का खतरा कम है, लेकिन फिर भी एहतियात के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों को सजाना शुरू कर दिया है। 24 दिसंबर की रात को पहले प्रार्थना होगी और उसके बाद केक काटकर प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कॉलेज स्थित चर्च को सजाया संवारा जा रहा है। कोरोना के नए खतरे को देखते हुए घर घर जाकर कैरल सिंगिग कार्यक्रम नहीं होगा और न ही छात्र छात्राओं के सामूहिक कार्यक्रम होंगे।
-जेराल्ड डिसोजा, फॉदर डान बास्को स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें