फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक मिले नदारद 

Tue, 04 Apr 2017 11:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षकों ने खुन्नस खाकर जांच करने का लगाया आरोप
अभी तक किसी विद्यालय की नहीं हुई थी जांच 

बीईओ ने मंगलवार को क्षेत्र के 11 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक दर्जन शिक्षक अपने स्कूलों से नदारद पाए गए। उधर शिक्षकों ने आरोप लगाया कि परीक्षाफल जांचने के नाम पर बीईओ के पैसा लेने की शिकायत बीएसए से किए जाने से नाराज बीईओ ने शिक्षकों पर खुन्नस खाकर यह जांच की है। 
बीईओ सुनील कुमार ने बताया कि जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय पचपेडी में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। उसके बाद बैलहा गए वहां जींस, टीशर्ट पहने शिक्षक जयंद्र कुमार मिले। स्कूल के यूनीफार्म रजिस्टर में खामियां पाई गई और स्कूल में घंटी गायब थी। प्राथमिक विद्यालय बम्हनपुर में अशोक, सोनम पवार अनुपस्थित पाई गई। सुरजीपुरवा प्राथमिक विद्यालय में अर्चना गुप्ता, मंजू भार्गव, नौगवां में शशांक तिवारी, खैरीगढ़ में अंकित सोनी, रामू गुप्ता, सिसैया में दिलीप कुमार सिंह 21 मार्च से अनुपस्थित थे। कतकइया में अनूप कुमार, अरविंद कुमार अनुपस्थित मिले। वहां मात्र 20 बच्चे मौजूद थे। बेलरायां के तकियापुरवा में शौचालय गंदा था। स्कूल में बच्चों की संख्या 13 पाई गई। प्रबंध समिति की बैठक नहीं पाई गई। स्कूल के अध्यापक अभिषेक बाजपेई, खलीक अहमद अनुपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रूप सिंह ने बताया कि स्कूल आठ बजे का था। बीईओ खुन्नस निकालने के लिए समय से पहले ही चेक करके चले गए थे। आरोप है कि जिन अध्यापकों ने परीक्षाफल के नाम पर पैसा लेने की शिकायत की थी, उन्हीं स्कूलों को बीईओ ने अपना निशाना बनाते हुए निलंबन की धमकी भी दी है। तकिया पुरवा के शिक्षक अभिषेक ने बताया कि नेहरू इंटर कालेज, खलीक अहमद गांधी इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा ड्युटी में गए थे। इसी विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कैलाश ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली थी, जिसमें 60 बच्चे उपस्थित थे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि बीईओ के मनमानी के खिलाफ शिक्षक लामबंद होकर आंदोलन करने को मजबूूर होंगे। उधर बीईओ सुनील कुमार ने बताया कि समय न मिलने के कारण विद्यालय चेक नहीं हो सके थे। खुन्नस में कोई भी विद्यालय चेक नहीं किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें