सिंघिया गांव में हो रहा कटान
- फोटो : संवाद
सिंघिया में फिर कटान शुरू, छह घर कटे
विकासखंड बिजुआ की ग्राम पंचायत गुजारा के मजरा सिंघिया में शारदा नदी ने फिर से कटान शुरू कर दिया है। मंगलवार से लेकर बुधवार तक छह और मकान नदी में समा गए। अब सिंधिया गांव का नामोनिशान मिटने के कगार पर है। यहां के लक्षिमन, आशादेवी, लालबहादुर, बेलादेवी, रामचंद्र और चंदन के घर कट गए हैं।
अब गांव 20 घर बचे हैं, यह भी कटान की जद में हैं। लोग इतना डर गये हैं कि बने बनाए घर मकान छोडकर दूसरी जगह पनाह लिए हुए हैं। शुरू से लेकर अब तक लगभग सौ एकड़ कृषि योग्य जमीन फसलों सहित नदी में समा गई है। लोग भूमिहीन हो गए हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। अभी तक प्रशासन ने उन्हें बसने के लिए कोई जमीन नहीं दी है।
संबंधित वीडियो