फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राजा लोने सिंह की पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

Sun, 08 Feb 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पांडुलिपि सौंपते राजपुरोहित के लोग -संवाद
विज्ञापन
मितौली। मितौलगढ़ के राजा लोने सिंह द्वारा रचित दुर्लभ और ऐतिहासिक पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण की उम्मीदों को पंख लगते दिख रहे हैं। रविवार को पांडुलिपियों का औपचारिक हस्तांतरण विधिवत संपन्न हुआ। यह हस्तांतरण महाराज लोने सिंह के राजपुरोहित वंशज रामशंकर दीक्षित ने किया।
विज्ञापन

राजा लोने सिंह द्वारा रचित पांडुलिपियों की ऐतिहासिक धरोहर को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने के प्रयास शुरू हो गए हैं। गोकर्ण फाउंडेशन की ओर से संचालित गोकर्ण शोध कला व संस्कृति संस्थान के निदेशक विक्रांत सिंह परमार और प्रबंध निदेशक कमल नयन शुक्ला मितौली पहुंचे। विधिवत पत्राचार और स्टांप प्रक्रिया के बाद पांडुलिपियों का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य सहयोगी राजकुमार सिंह के अलावा आशू सिंह और राघवेंद्र दीक्षित गवाह के रूप में मौजूद रहे।
इसी क्रम में संस्थान के प्रतिनिधियों ने 19वीं सदी के खैराबाद के नाज़िम और महाराज लोने सिंह के दीवान रहे राजा हकीम मेहंदी अली ख़ान के प्रपौत्र मोहसिन मेहंदी अली ख़ान से भी भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय इतिहास और प्रशासनिक परंपराओं पर चर्चा हुई। साथ ही महाराज लोने सिंह द्वारा दान की गई भूमि से संबंधित पत्र भी प्राप्त हुए, जिन पर राजा लोने सिंह के हस्ताक्षर और मोहर हैं। संस्थान ने पांडुलिपियों के संरक्षण और शोध में उपयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें