फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसी, मोनू और गीता रहीं प्रथम

Mon, 26 Oct 2015 10:37 PM IST
पलियकलां/ चंदनचौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
द राइजिंग के आठवें दिन थारू महोत्सव में बालिकाओं की 100, 200 और 800 मीटर  का आयोजन रामनगर तिराहा पर किया गया। इसमें बालकाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिताओं में 100 मीटर इवेंट में एटीएस की मानसी, केजीबी की वर्षा और एटीएस की मुस्कान, 200 मीटर में ईएमआरएस की मोनू, जनेवमाटी तथा सुशमिता और 800 मीटर दौड़ में ईएमआरएस की गीता और लक्ष्मी तथा एटीएस की आस्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया।
यहां खिलाड़ियों की प्रतिभा देख प्रदेश की राजधानी से आए कोच भी कायल हो गए। द राइजिंग अभियान में खेल गतिविधियों को प्रमुख स्थान देने के संबंध में डीएम किंजल सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से थारू बाहुल्य क्षेत्रों के विकास की संभावना तलाशने के उद्देश्य से यह अभिनव पहल की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्पन्न खिलाड़ियों के प्रशिक्षण तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जिले में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि नैसर्गिक प्रतिभा से संपन्न इस क्षेत्र के प्रतिभावान युवक-युवतियां समाज में ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें