संपूर्णानगर। पब्लिक इंटर काॅलेज में 51वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 200 मीटर में मनोज और 800 मीटर में अजय सबसे तेज दौड़कर अव्वल रहे।
दूसरे दिन दो सौ मीटर दौड़ में सीनियर मिल्खा हाउस से मनोज कुमार प्रथम, अजय चौहान द्वितीय और बोस हाउस के अजीत तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में गोविंद कुमार बोस हाउस प्रथम, विपुल यादव द्वितीय और नेहरू हाउस से तरुण कुमार तृतीय रहे। दो सौ मीटर दौड़ के सब जूनियर वर्ग में टैगोर हाउस से विवेक चौहान प्रथम तथा बोस से विशाल द्वितीय और मिल्खा हाउस से शंकर तृतीय स्थान पर रहे।
आठ सौ मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग से मिल्खा हाउस से अजय चौहान प्रथम, टैगोर हाउस से शिवम कुमार द्वितीय, मिल्खा से आकाश भारती तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में बोस हाउस से प्रिंस प्रथम, अंकित द्वितीय, मिल्खा हाउस से आकाश भारती तृतीय रहे। चार सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग में बोस हाउस से गोविंद प्रथम, बोस हाउस से प्रिंस द्वितीय और मिल्खा से दीपक तृतीय रहे। चार सौ मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में टैगोर हाउस से विवेक चौहान प्रथम, अंशु भारती द्वितीय व नेहरू व हाउस से आदर्श तृतीय स्थान पर रहे।
इस दौरान प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गोंड, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, एनसीसी प्रभारी विशाल पाराशर, शिक्षक विनयराय, उमेश विश्वकर्मा, ब्रजेश यादव, अनूप गुप्ता, शमीम अख्तर, राजकुमार पाल, नलिन शर्मा, अनिल सिन्हा आदि शिक्षक एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।