फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर खड़ी ट्रॉली में घुसी बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 07 Oct 2023 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

हादसे में मरने वाला युवक बरेली में मेहनत मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। वह शुक्रवार रात गांव के साथी के साथ गोला से वापस आ रहा था। बांकेगंज-गोला रोड पर खुशहालपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
ट्रॉली में घुसी बाइक, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में बांकेगंज-गोला रोड पर खुशहालपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली में बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बांकेगंज गोला रोड पर कुकरा गांव निवासी राजेंद्र उर्फ लंबू का 28 वर्षीय पुत्र सोनू उर्फ सुरेंद्र अपने साथी रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर गोला से कुकरा आ रहा था। इस बीच बांकेगंज-गोला रोड पर खुशहालपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली में उनकी बाइक जा घुसी। 

ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम से निभाई दोस्ती... न खोली हिस्ट्रीशीट न लगाई चार्जशीट; किरकिरी के बाद अब बरेली पुलिस करेगी ये काम
विज्ञापन


ट्रॉली से टकराने से बाइक चला रहे सोनू की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। खुशहालपुर गांव के लोगों ने हादसे की सूचना बांकेगंज चौकी पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को दी। पुलिस एंबुलेंस से दोनों युवकों को गोला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनू बरेली में मेहनत मजदूरी करता था। छुट्टी लेकर अपने गांव कुकरा आया था। उसकी मौत से उसके नेत्रहीन पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें