फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे ने ली जान: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलटी, लखनऊ के युवक की मौत, चार दोस्त गंभीर घायल

Sat, 23 Dec 2023 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Lakhimpur Kheri News: शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना एक युवक के लिए मौत का सबब बन गया। पलिया-भीरा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। उसके चार दोस्त घायल हो गए। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में पलिया-भीरा रोड पर चीनी मिल के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था और विधायक लिखा था। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में थे। 

विज्ञापन


लखनऊ के विकासनगर के बालागंज निवासी डीके श्रीवास्तव का 30 वर्षीय पुत्र राहुल श्रीवास्तव अपने दोस्तों प्रकाश सिंह (30), धीरज (31), शरद यादव (30) और विकास (30) के साथ पलिया आया था। देर रात वे लोग लखनऊ के लिए वापस जा रहे थे। चीनी मिल के सामने रिलांयस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई और एक दुकान से जा टकराई।

इलाज के दौरान युवक की मौत 
घटना में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी सीधी करवाकर उसमें फंसे घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पांचों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राहुल श्रीवास्तव की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आशंका है कि कार में सवार युवक नशे की हालत में थे। नशे की अधिकता और तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। 

गाड़ी के अंदर रखा था सपा का भी झंडा
काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में विधायक लिखा था, जबकि अंदर सीट पर सपा का झंडा भी रखा हुआ था। गाड़ी की हालत काफी खराब हो गई थी और घटनास्थल पर ही घायलों के जूते, चप्पल व अन्य सामान फैला हुआ था। कई विजटिंग कार्ड भी पड़े हुए थे। बियर व शराब की बोतलें भी पड़ी मिली थीं। फिलहाल गाड़ी किसकी है, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें