दोनों बहनोई से करवाया था हलाला
पीड़िता ने बताया कि नाराज होकर पति ने कुछ वर्ष पहले उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में निघासन क्षेत्र के ही गांव निवासी बहनोई के साथ हलाला कराया। बाद में पति ने दोबारा निकाह कर लिया। वर्ष 2020 में पति ने उसे दोबारा तीन तलाक दिया और घर से भगा दिया। कुछ दिन बाद बातचीत हुई तो वापस बुलाया और छोटे बहनोई से हलाला करने को कहा। महिला का यह भी आरोप है कि उसके इनकार करने पर सास ने जबरन हलाला करा दिया था।
ये भी पढ़ें- एक माह बाद मिली लापता किशोरी: पुलिस ले गई अस्पताल तो बोली- जब कुछ गलत नहीं हुआ तो जांच क्यों कराएं
उसने बताया कि पति ने चार जुलाई को उसे फिर से तीन तलाक दे दिया है। इसके बाद महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति, सास व दोनों बहनोई पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पति व एक बहनोई से पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि पीड़िता को 164 के बयान को भेजा गया, बयान हो भी गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।