फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का तीन बार कराना चाहा हलाला: तीन बार ही दिया तलाक, फिर दो बहनोई से कराया हलाला...आपबीती सुन कांप उठेंगे

Fri, 21 Jul 2023 04:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पीड़ित महिला ने बताया कि पति ने चार जुलाई को उसे फिर से तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता को घर से जाने को कहा गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसे घर ले आए। आरोप है कि तीसरी बार भी हलाला कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पति पर तीन बार तीन तलाक देने और उसके बाद बड़े व छोटे बहनोई से हलाला कराने का आरोप लगाया है। तीसरी बार हलाला से इनकार करने पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले निघासन के एक गांव निवासी साहिद अली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। रुपये न देने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि नाराज होकर पति ने कुछ वर्ष पहले उसे तीन तलाक दे दिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर सो रहे परिवार पर गिरी हाईटेंशन लाइन, मां और बेटा-बेटी की मौत; तीन झुलसे
 

बाद में निघासन क्षेत्र के ही गांव निवासी बहनोई के साथ हलाला कराया। बाद में पति ने दोबारा निकाह कर लिया। वर्ष 2020 में पति ने उसे दोबारा तीन तलाक दिया और घर से भगा दिया। कुछ दिन बाद बातचीत हुई तो वापस बुलाया और छोटे बहनोई से हलाला करने को कहा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके इनकार करने पर सास ने छोटे बहनोई के साथ जबरन हलाला करा दिया।
विज्ञापन

बताया कि पति ने चार जुलाई को उसे फिर से तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता को घर से जाने को कहा गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसे घर ले आए। आरोप है कि तीसरी बार भी हलाला कराने को कहा गया है। उधर, एसपी से शिकायत के बाद मामले में सदर कोतवाल चंद्रशेखर का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें