फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर हुई बर्फवारी और तराई में सर्द हवाएं चलने से सीजन का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिन भर चली बर्फीली हवाओं के कारण लोग बेहाल रहे। गलन इतनी ज्यादा थी कि गर्म कपड़े भी राहत नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन

एकाएक मौसम में आए बदलाव से पूरे जिले में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। गर्म कपड़ों से लिपटे होने के बावजूद लोग ठिठुरते, कांपते नजर आए। दिन में भी लोग अलाव तापकर बदन को गर्म करने की कोशिश करते दिखे। यह भीषण शीतलहर में बीमारों, बुजुर्गों, और बच्चों पर भारी पड़ रहा है। कोरोना के इस संक्रमण काल में कड़ाके की सर्दी की कारण लोग जुकाम, बुखार और खांसी जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं।
भीषण शीतलहर के कारण मजदूरों, रिक्शा चालकों और खानाबदोश जिंदगी जीने वालों का बुरा हाल है। प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कंबल वितरण और अलाव जलाने के प्रबंध भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। रैन बसेरों में भीड़ बढ़ रही है। इसके साथ गर्म कपड़ों की बिक्री में एकाएक उछाल आ गया है।
विज्ञापन

अभी तीन दिन और जारी रहेगा शीतलहर का कहर
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को भी कोहरे का कहर जारी रहेगा। बर्फीली हवाएं चलेंगी जिससे गलन बढ़ने और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। रविवार से कोहरा छटेगा लेकिन बादल छाए रहेंगे। फिलहाल अभी तीन दिन शीतलहर चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें