फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित क्षेत्र के कामगारों के भरण पोषण भत्ते का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के जरिये असंगठित क्षेत्र के कामगार सोमवार को लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों एवं निर्माण श्रमिकों को 500 प्रतिमाह की दर से भरण-पोषण भत्ते का शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल हुए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के साथ जनपद में पंजीकृत पांच असंगठित क्षेत्र के श्रमिक विश्राम, प्रदीप कुमार, अंशु, किशन, गौरव कुमार और पांच निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत श्रमिक कमला देवी, रामनरेश, रतनलाल, अंकित कुमार ने सजीव कार्यक्रम को देखा व सुना। उपस्थित श्रमिकों के खातों में एक हजार की धनराशि हस्तांतरित हुई। इस अवसर पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्जवल कुमार व संतोष कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि प्रथम किस्त में भरण पोषण भत्ता ई श्रम कार्ड धारक उन श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किया गया है, जिनके बैंक खाते उनके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक है और उनका पंजीयन 16 दिसंबर से पूर्व हुआ है। यह भी उल्लेखनीय है कि यदि परिवार के एक से अधिक सदस्य ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है तो ऐसी दशा में सिर्फ परिवार के मुखिया को ही भरण पोषण भत्ता देय है। अवशेष ई श्रम कार्ड धारकों के भरण पोषण भत्ते का भुगतान डाटा सत्यापन के उपरांत शीघ्र ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें