फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही महीनों में शाहगढ़ तक दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज(लखीमपुर खीरी)। बांकेगंज से मैलानी के बीच जंगल से गुजरने वाली रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में लंबित एनओसी पत्रावली का जल्द निस्तारण होने की उम्मीद है। एनओसी मिलते ही बांकेगंज से मैलानी के बीच विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे शाहगढ़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर से बांकेगंज तक रेल विद्युतीकरण का काम कई महीने पहले पूरा किया जा चुका है। हाल ही में उसका सीआरएस ट्रायल भी हो गया। बांकेगंज से मैलानी के बीच 12 किलोमीटर रेलवे ट्रैक दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से होकर गुजरता है। इसके लिए रेलवे ने वन विभाग से एनओसी मांगा है। यह पत्रावली वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार में लंबित है। बताया जाता है कि अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने से पहले वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने एक कमेटी गठित की है, जो दुधवा टाइगर रिजर्व में आकर सर्वे करने के बाद अपनी रिर्पोट मंत्रालय को सौंप देगा। इसी के आधार पर एनओसी जारी होगी। इसके बाद रेलवे बोर्ड लखनऊ से शाहगढ़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू करने पर विचार कर सकता है।
उधर, कार्यदायी संस्था आरवीएनएल रेल विद्युतीकरण परियोजना प्रबंधक ( विद्युत) लखनऊ / प्रभारी डालीगंज- पीलीभीत डिवीजन जगन्नाथ मिश्रा का कहना है कि जल्द ही एनओसी मिलने की उम्मीद है। एनओसी मिलने के बाद बांकेगंज से मैलानी 12 किलोमीटर रेल ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य एक माह में पूरा करने के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि मैलानी से शाहगढ़ के बीच 43 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में मैलानी से सोहरामऊ और दुधिया खुर्द रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद पूरनपुर से शाहगढ़ तक रेल ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें