फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-सुआबोझ-टेढ़वा जर्जर मार्ग के जल्द बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
मैलानी-सुआबोझ-टेढ़वा मार्गस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी। पलिया विधानसभा के जर्जर हो चुके मैलानी-सुआबोझ-टेढ़वा मार्ग के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। विधायक रोमी साहनी केे प्रयासों से इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से 32 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। इससे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पलिया विधानसभा में मैलानी से सुआबोझ होते हुए पीलीभीत-बस्ती मार्ग एनएच-730 पर स्थित टेढ़वा पुल तक मार्ग जर्जर और ऊबड़-खाबड़ है। इसमें जगह-जगह हो चुके गड्ढों में बरसात और गांवों का पानी भर जाने से आवागमन में काफी कठिनाई होती है। क्षेत्रवासी विधायक रोमी साहनी से लंबे समय से मार्ग के निर्माण की मांग करते आ रहे थे।
विधायक ने बताया कि साढ़े चौदह किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से 31 कराेड़ 38 लाख 75 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। इसी के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10 करोड़ 98 लाख 56 हजार अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। लिहाजा जल्द ही इस मार्ग के दिन बहुर जाएंगे, जिससे आने वाले दिनों में जल्दी ही क्षेत्रवासियों को जर्जर मार्ग से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें