फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला और ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम रही विजेता

विज्ञापन
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर हॉकी खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे 62वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन गोला और ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज टीम विजयी रही। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन का पहला मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और श्रीषचंद हॉकी अकादमी हरदोई के बीच हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा, कॉलेज प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया। पहले मैच में 55वें मिनट में गोला के खिलाड़ी रवि ने फील्ड गोल किया। कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला 1-0 से विजयी रही। मैन ऑफ़ द मैच नवजोत सिंह रहे।
द्वितीय मैच नागमणि सिंह हाॅकी क्लब लखनऊ और कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला ए के मध्य प्रारंभ हुआ। दोनों ही टीमें अपने खेल समय पर बराबर पर रहीं। पेनाल्टी शूट आउट में गोला ए टीम 4-2 विजयी रही। मैन ऑफ़ द मैच आयुष्मान रहे। इस मैच में इरफान और शिवशंकर निर्णायक रहे।
विज्ञापन

तृतीय मैच ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और शिव काल भैरव अकादमी गाजीपुर के मध्य प्रारंभ हुआ। ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई 6-0 से विजय रही। मनीष कुमार द्विवेदी, जावेद खान इरफान खान, शिवशंकर, सुशील कुमार, अमित कुमार निर्णायक रहे। संचालन देवेंद्र सिंह और आशीष पांडे ने किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य एपी सरोज संयोजन मंत्री श्याममूर्ति शुक्ला, डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा, डॉ. सूर्य प्रकाश, रामनरेश वर्मा, सुरविन्द वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, अरुण शेखर, कपिल वर्मा, सुमित यादव, रागिनी देवी, मनीषा भारती, सुमन कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें