फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी-बिछिया विशेष गाड़ी का उद्घाटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी(लखीमपुर खीरी)। मैलानी-बहराइच खंड के मैलानी से बिछिया के बीच एसी टूरिस्ट विस्टाडोम कोच सहित अनारक्षित विशेष गाड़ी के संचालन का शुभारंभ रेलमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ से बृहस्पतिवार को करेंगे। इसके बाद विशेष गाड़ी सप्ताह के शनिवार, रविवार और सोमवार को नियमित चलाई जाएगी। संचालन से क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यात्री सुविधाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से सुबह नौ बजकर पैंतीस मिनट पर आरक्षित एसी टूरिस्ट कोच (विस्टाडोम की तर्ज पर बने दो कोच) सहित अनारक्षित विशेष गाड़ी संख्या 05310 के संचालन का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन विशेष अनारक्षित गाड़ी चलाकर करेंगे। इसी गाड़ी में विस्टाडोम कोच की तर्ज पर बने दो एसी कोच भी लगाए जाएंगे। आठ जनवरी से गाड़ी का नियमित संचालन शनिवार, रविवार, सोमवार को किया जाएगा।
एसी टूरिस्ट कोच का 265 रुपये होगा किराया
मैलानी से बिछिया के बीच संचालित होने वाली अनारक्षित विशेष गाड़ी के एसी टूरिस्ट कोच का किराया मैलानी से बिछिया तक 265 रुपये होगा। अभी फिलहाल एसी टूरिस्ट कोच के टिकट बुकिंग विंडो से ही मिलेंगे। बाद में ऑनलाइन भी बुकिंग होगी।
विज्ञापन

दस कोच होंगे गाड़ी में
मैलानी से बिछिया के बीच संचालित होने वाली अनारक्षित विशेष गाड़ी में दो एसी टूरिस्ट कोच के अलावा दो एसएलआर, साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच और एक पॉवर कार सहित दस कोच लगाए जाएंगे।
क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी, बोले बढ़ेगा कारोबार
मैलानी। मैलानी से बिछिया के बीच संचालित होने वाली अनारक्षित विशेष गाड़ी के संचालन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे यातायात सुविधा बढ़ने के साथ ही पर्यटकों के आवागमन से कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी।
क्षेत्रवासियों में है अपार खुशी: मुकेश अग्रवंशी
स्टेशन चौराहा के कपड़ा व्यवसायी मुकेश अग्रवंशी का कहना है कि अभी तक मैैलानी से बहराइच के बीच सिर्फ एक जोड़ी पैसेंजर ही संचालित हो रही है। मैलानी से बिछिया के बीच एक जोड़ी ट्रेन और चल जाने से यहां से पलिया, भीरा बेलरायां आदि जाने वालों को और आसानी हो जाएगी। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे कारोबार बढ़ेगा।
रोजगार बढ़ने की प्रबल संभावनाएं: विनीत वर्मा
स्टेशन चौराहा पर ही कोल्ड ड्रिंक का व्यवसाय करने वाले युवा विनीत वर्मा ने कहा कि एसी टूरिस्ट कोच सहित संचालित होने वाली अनारक्षित विशेष गाड़ी के चलने से लोगों को भीरा, पलिया जाने की सुविधा तो बढ़ेगी ही साथ ही पर्यटकों के आवागमन से यहां रोजगार बढ़ने की संभावनाएं भी प्रबल होंगी।
कारोबार बढ़ने की पूरी उम्मीद: आकाश बंसल
युवा स्टेशनरी व्यवसायी आकाश बंसल का कहना है कि इस अनारक्षित विशेष गाड़ी के संचालन से यहां पर्यटकों की आवाजाही होगी। इससे कारोबार बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा मैलानी से बिछिया तक आने-जाने के लिए एक जोड़ी ट्रेन और क्षेत्रवासियों के लिए हो गई है, जिससे आवागमन में भी आसानी हो जाएगी।
कारोबार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: ऋषि गुप्ता
स्टेशन चौराहा के युवा पान व्यवसायी ऋषि गुप्ता ने कहा कि नई अनारक्षित विशेष गाड़ी के संचालन से नगर का कारोबार बढ़ने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों के आवागमन से चाय, पान, फल, होटल आदि के कारोबारियों का कारोबार बढ़ेेगा। इस गाड़ी के चलने से अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें