फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुर्गा-गौरी की बेहतर देखभाल के लिए महावत इरशाद सम्मानित

विज्ञापन
दुधवा में महावत इरशाद को सम्मानित करते एफडी।
विज्ञापन
बांकेगंज। बिजनौर के जंगल में लावारिस मिलीं नन्ही हथिनी दुर्गा और गौरी के दुधवा में अच्छे ढंग से पालन-पोषण के लिए महावत इरशाद को पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

करीब छह साल पहले नौ अक्टूबर 2016 और 13 अक्टूबर 2023 को नजीबाबाद जंगल में अपनी मां से बिछड़ी दो नन्हीं हथिनी लावारिस हालत में मिली थीं। वन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों को पालन-पोषण के लिए दुधवा भेजा गया। यहां दोनों का नाम क्रमश: दुर्गा और गौरी रखा गया।
विज्ञापन

दक्षिण सोनारीपुर रेंज के हाथी घर में महावत इरशाद ने इन दोनों नन्हीं हथिनियों का पालन-पोषण किया। दुर्गा को प्रशिक्षण प्रदान कर अपने बच्चों की तरह देखभाल की। दोनों हाथिनियां इरशाद से काफी घुली मिली हैं। हथिनियों के पालन-पोषण में उत्कृष्ट कार्य के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा ने पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें