फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिव मंदिर के पास खेत जोत रहे थे महंत, ट्रैक्टर के आगे आया नाग, वीडियो बनाने पर हुआ कुछ ऐसा उड़ गए होश

Fri, 21 Mar 2025 04:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में लिलौटीनाथ धाम के समीप शुक्रवार को ऐसा वाक्या हुआ, जिससे मंदिर के महंत के होश उड़ गए। महंत जब खेत जोत रहे थे, तभी ट्रैक्टर के सामने अचानक नाग आ गया।  
विज्ञापन
खेत में नाग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पौराणिक लिलौटीनाथ मंदिर परिसर के पास स्थित खेत में शुक्रवार सुबह जोताई करने के दौरान अचानक एक नाग निकल आया। ट्रैक्टर चला रहे महंत रोहित की नजर उस पर पड़ी तो दंग रह गए। महंत ने मोबाइल फोन से नाग का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह बात नागराज को नागवार लगी। नाग फन उठाकर रेंगते हुए तेजी से ट्रैक्टर की ओर बढ़ा। यह देख महंत के होश उड़ गए। 
विज्ञापन

उन्होंने फौरन मोबाइल जेब में रखा और हाथ जोड़ लिए। शांत होकर लौट जाने की विनती की। इस पर कुछ ही पल में नाग रेंगता हुआ झाड़ियों के बीच गुम हो गया। इससे महंत ने राहत की सांस ली। महंत रोहित गिरि ने बताया कि शुक्रवार को सुबह जब वह खेत में जोताई कर रहे थे, तभी यह वाक्या हुआ। नाग का स्वभाव देख वह दंग रह गए थे। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: भोजीपुरा में नमाजी भिड़े... जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्ष से चार लोग घायल, आठ गिरफ्तार

 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोबाइल से वीडियो बनाने पर नाग फन उठाकर उनकी तरफ तेजी से बढ़ा था। यह उन्होंने मोबाइल फोन तुरंत जेब में रख लिया। नाग के आगे हाथ जोड़कर वापस जाने की विनती की। जब नाग वहां से चला गया तो तब उन्होंने जोताई शुरू की। महंत ने कहा कि जीव बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। इनकी सदैव रक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें