एक माह में दूसरा तेंदुआ पकड़ा
काफी समय से इंद्रा मनोरंजन वन और कृषि प्रक्षेत्र में तेंदुओं की चहलकदमी बनी है। पिछले माह भी यहां एक तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो चुका है। रेंज में अब तक चार तेंदुआ पकड़े जा चुके हैं। हालांकि ग्रामीणों की माने तो इलाके में अभी कुछ और तेंदुए होने की संभावना है। तेंदुए की आमद के चलते वन विभाग ने करोड़ों की लागत से रंग रोगन किए गए इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में ताला लगाना पड़ा था, जो अब तक नहीं खुला।
शारदानगर के रेंजर अभय कुमार मल्ल ने बताया कि मंझरा फार्म जंगल में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ है। वह बिल्कुल स्वस्थ है। इलाके में सतर्कता और कॉम्बिंग जारी रहेगी।