फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया शिवपूजन

विज्ञापन
शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्घालु। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। माघ पूर्णिमा के मौके पर छोटी काशी में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन अर्चन कर माघी पूर्णिमा मनाई।
विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों ने घंटा निनाद करते हुए जयकारे लगाकर भगवान भोलेनाथ की फूल, बेलपत्र, शमीपत्र, भांग, धतूरा से पूजा कर गंगाजल, दूध, जल आदि से अभिषेक कर आरती की। कथा सुनी और गरीबों को दान किया। वहीं अहमदनगर के क्लेश हरण मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजन कर मनौती मानी।
तीर्थ सूखा होने पर नहाने से वंचित रह गए श्रद्धालु
कार्तिक और माघ पूर्णिमा को तीर्थ में स्नान करने का विशेष महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम शिव भक्त यहां तीर्थ में स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। इस बार गोकर्ण तीर्थ में जल न होने से श्रद्धालुओं को अन्यत्र नलों पर स्नान कर भगवान शिव की पूजा- आराधना करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ की सफाई कराई गई थी। इधर, तीन दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक बढ़ने से पानी नहीं भरवाया गया। लोगों का जीवन महत्वपूर्ण है। शीघ्र ही गोकर्ण तीर्थ में पानी भरवाया जाएगा। - प्रदीप नारायण दीक्षित, ईओ नगर पालिका गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें