फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया-संपूर्णानगर मार्ग होते हुए दुधवा तक बनेगा बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग होते हुए दुधवा नेशनल पार्क तक जाने के लिए बाईपास बनाया जाएगा। सांसद अजय मिश्र टेनी के पत्राचार पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई के अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण कर जल्द निर्माण के लिए कहा है।
विज्ञापन

सांसद अजय मिश्र टेनी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री से पत्राचार करके बाईपास को बनाए जाने की मांग की थी। अब सांसद को पत्र मिला है, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने भूमि अधिग्रहण करने के लिए एनएचएआई के अधिकारी को निर्देश दिए हैं। दुधवा नेशनल पार्क को जाने के लिए अभी सैलानियों को सिनेमा चौराहा होकर पार्क रोड की तरफ जाना पड़ता है। गन्ना सीजन में इस रोड पर भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन सब समस्याओं को देखते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनीत मनार ने सांसद अजय मिश्र टेनी के सामने यह बात रखी थी और पलिया से दुधवा रोड तक बाईपास बनवाने की मांग की थी। सांसद अजय मिश्र टेनी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आठ फरवरी 2021 को पत्राचार किया, जिसमें यह समस्या विस्तार से रखी। इस पर 17 फरवरी को सांसद अजय मिश्र टेनी को केंद्रीय मंत्री का पत्र मिला है जिसमें उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। पलिया-संपूर्णानगर रोड होते हुए दुधवा रोड तक बाईपास बन जाने से काफी हद तक जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। साथ ही बाहर से आने वाले सैलानी सीधे दुधवा के लिए आसानी से जा सकेंगें। अभी बाहर से आने वाले काफी सैलानियों को दुधवा तिराहा तक पहुंचने के लिए काफी पूछताछ करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें