विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देते कांग्रेस के एआईसीसी के मेंबर डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी। स्रोत: आयो
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुनीश मिश्रा व कुणाल शुक्ला स्मृति लेदर बॉल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लखनऊ ने जीत लिया। फाइनल में उसने हरदोई को 10 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरदोई की टीम 18.3 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। ऐश नलवानी ने 77 रन बनाए। लखनऊ के जेपी रे ने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए।
117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए जीत दर्ज कर ली। कृष्णा ने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई।
-
अजय शर्मा बने मैन ऑफ द सीरीज
टूर्नामेंट में कमल यादव को बेस्ट बॉलर, ऐश नलवानी को बेस्ट बैट्समैन और अजय शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता लखनऊ टीम को 25 हजार रुपये तथा उपविजेता हरदोई को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस एआईसीसी सदस्य रविशंकर त्रिवेदी, अंकुर शुक्ला और कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर लखीमपुर क्रिकेट कमेटी के सदस्य हिमांशु मिश्रा, आमिर जीशान, बाल सिंह और बीएन सिंह भी मौजूद रहे।