फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुरुष में लखनऊ व महिला वर्ग में गुवाहाटी ने जीता फाइनल

Wed, 20 Aug 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एसएसबी की अंतर-सीमांत खो-खो प्रतियोगिता ​​में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसएसबी मैदान में 18 से 20 अगस्त तक आयोजित अंतर-सीमांत खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसमें सात पुरुष और छह महिला टीमों के कुल 176 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहले दिन सीमांत मुख्यालय लखनऊ, गुवाहाटी, तेजपुर, सिलीगुड़ी की पुरुष टीमें और रानीखेत, पटना, लखनऊ, गुवाहाटी की महिला टीमें आपस में भिड़ीं। दूसरे दिन देर से हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। पुरुष वर्ग में सीमांत मुख्यालय लखनऊ ने सिलीगुड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि तेजपुर ने रानीखेत को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। महिला वर्ग में सीमांत लखनऊ ने पटना को 8 अंकों से हराया और गुवाहाटी ने रानीखेत को 22 अंकों और एक पारी से परास्त कर फाइनल में कदम रखा।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के प्रमुख मुकाबलों में लखनऊ ने सिलीगुड़ी को हराकर विजेता-ए का खिताब हासिल किया, जबकि तेजपुर रानीखेत को हराकर विजेता-बी बना। महिला वर्ग में पटना ने एक मैच में एक अंक से जीत दर्ज की। वहीं गुवाहाटी ने 2 अंकों के कुल स्कोर के साथ शानदार प्रदर्शन किया। अन्य मुकाबलों में रानीखेत ने 34 अंकों और एक पारी से जीत हासिल की।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में बुधवार को पुरुष वर्ग के फाइनल में सीमांत लखनऊ ने सीमांत रानीखेत को 16 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में सीमांत गुवाहाटी ने सीमांत लखनऊ को रोमांचक मुकाबले में 3 अंकों से पराजित कर विजेता का ताज हासिल किया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएसबी के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें