फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गैस एजेंसी के लोडर वाहन से टकराकर छात्र की मौत

Wed, 20 Aug 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रिंस वर्मा, फाइल फोटो
विज्ञापन
ओयल। चौकी क्षेत्र में शारदा सहायक बड़ी नहर पुल पर गैस एजेंसी के लोडर वाहन से साइकिल सवार छात्र को टक्कर लग गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पन्योरा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उनका बेटा 10 वर्षीय प्रिंस वर्मा मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से ओयल जा रहा था। वह कक्षा छह का छात्र था। गांव के बाहर शारदा सहायक बड़ी नहर पर साइकिल के पीछे आ रहे भारत गैस एजेंसी ओयल के लोडर वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे प्रिंस वाहन में फंस गया। कुछ दूर तक घिसटता रहा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने वाहन रुकवाकर उसको निकाला। घायल हुए प्रिंस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको लखनऊ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें