फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
भगवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं हुआ भंडारा और गोष्ठी
विज्ञापन

जिले भर में भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। प्रथम चरण में परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा ने बेहजम रोड पर परशुराम जयंती मनाई। यहां संगीतमय सुंदरकांड का पाठ और गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
विचार गोष्ठी में आचार्य राघवराम तिवारी, राजेश्वरी दीक्षित, बृजलाल मिश्र, राजकिशोर पांडेय, नंद कुमार मिश्र, डॉ. दयानंद शुक्ला, एसएल पांडे आदि ने विचार रखे। कवि कृपा शंकर मिश्र ने भगवान के विराट व्यक्तित्व पर कविता पेश की। कार्यक्रम में सत्यधर शुक्ल, वासुदेव शुक्ल, कुमुदेश शंकर शुक्ल, आशीष तिवारी, अनिल अमल, रविकांत शुक्ल, हरिनाम सुंदर त्रिपाठी, कृष्ण गोपाल, अमरनाथ मिश्र, मनमोहन तिवारी, आशू मिश्र, सुरेश शुक्ल पुजारी, राजेंद्र वाजपेयी, केआर पांडेय, प्रभात शुक्ल, सुबोध शुक्ल, डॉ. राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

ब्रह्मास्त्र फाउंडेशन ने महेवागंज के निकट स्थित शिव मंदिर पर परशुराम जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगम लाल शुक्ल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर प्रमोद कुमार त्रिवेदी, राम औतार शर्मा, सत्य प्रकाश मिश्र, दिनेश अवस्थी, राकेश तिवारी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। संचालन राकेश चंद्र पांडेय ने किया।    
पलियाकलां। शहर के श्रीकुल सेवा समिति तथा ब्राह्मण नव चेतना मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शारदा नदी के तट पर स्नान हुआ और हवन पूजन के साथ भगवान परशुराम की पूजा की गई। इस अवसर पर ओमप्रकाश सुमन, उदित नारायन अग्निहोत्री, श्रीकुल उपासक पंडित गोविंद माधव, विश्वकांत त्रिपाठी, गगन मिश्र, पुतान दुबे, सुनील महाजन, आशीष अग्निहोत्री, अभिजीत मिश्र, रजत, एमसी पांडेय, सोमेश मिश्र, धनेनंद शुक्ल, सुखबीर सिंह, रवि गुप्ता, संजय सक्सेना, दौलत राम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
उधर संपूर्णानगर क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज में भाजपा नेता प्रेम प्रकाश कुशवाहा अजय तिवारी ने भगवान परशुराम के चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान रवि प्रताप सिंह, राजेश भास्कर, ओमप्रकाश पांडेय, उमेश मिश्रा, राम तिवारी, राम औतार, कमल, राजीव सिंह, रमेश भारती, मधुसूदन तिवारी, आनंद पांडेय, चंद्रशेखर मिश्रा आदि मौजूद रहे। समारोह में ब्राह्मण समाज ने पब्लिक इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेन्द्र त्रिवेदी और अध्यापक जयेंद्र वर्मा को सम्मानित कर भावभीनी विदाई भी दी।
मोहम्मदी। मैरिज हाल में आयोजित परशुराम जयंती समारोह में कई विप्र सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ विजय पाठक, संजय शर्मा, कार्तिक तिवारी, श्यामकिशोर अवस्थी, विनय वाजपेई, ब्रजेश पांडे, अंबिका प्रसाद अवस्थी, सुरेश चंद्र शुक्ला, शिवभगवान मिश्र, नत्थूलाल शुक्ला ने विचार रखे। संचालन श्याम कुमनार पांडे ने किया। इस मौके पर ब्राह्मण वेलफेयर फाउंडेशन  के प्रदेश संयोजक देवरंजन मिश्रा, जिला संयोजक सत्यबंधु गौड़, सह संयोजक  सच्चिदानंद राय के अलावा विनोद अवस्थी, जुगुलकिशोर मिश्रा, क्रांति शुक्ला,  रामकृष्ण मिश्रा, रामगोपाल अवस्थी, उर्मिलेश मिश्रा आदि  का विशेष सहयोग  रहा। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मुन्ना ने की, मुख्य अतिथि  किसान मंच के प्रदेश प्रवक्ता संजय द्विवेदी तथा रामगोपाल मिश्र आदि रहे।  संयोजक राजेंद्र शर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ बलराम किशोर मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश चंद्र दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवान दास वाजपेयी, पालिका सदस्य गौरव दीक्षित, सर्वेश त्रिवेदी, राजन शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, राजन प्रसाद शुक्ला, रामकिशोर शुक्ला के अलावा बीडीसी तथा ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें