फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसपुर में परिवार वालों को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरनगर। पुलिस चौकी क्षेत्र के परसपुर गांव में बीती रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवारवालों को बंधक बनाकर 55 हजार रुपये, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात आदि लूट लिए। सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

परसपुर निवासी विजयपाल राठौर ने बताया कि वह मकान के बाहर पड़े टिन शेड के नीचे सो रहे थे। रात में तीन लोग आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों ने उन्हें सोते समय ही बंदूक के निशाने पर ले लिया और उनके हाथ बांधकर मकान के अंदर ले गए। बदमाशों ने पत्नी कल्पना देवी को दो बच्चों के साथ एक कमरे में बांधकर बैठा दिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश संदूक में रखे 55 हजार रुपये, सोने की मांग बिंदी, एक जोड़ी सोने का हार, दो जोड़ी चांदी की पायल के अलावा साड़ियां आदि ले गए।
इसके बाद बदमाशों ने विजयपाल राठौर के घर से निकलकर उनके छोटे भाई महेंद्र राठौर के यहां जब धावा बोला तो शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग जाग गए, जिससे बदमाश भाग गए। गांव वालों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी बृजेश त्रिपाठी और चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों को तलाशने की कोशिश की, लेकिन बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। दूसरी घटना में इसी रात देवरिया गांव में रियाज अहमद खां के यहां भी घुसकर लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें