फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना में बना लिया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। मोहल्ला हनिया टोला में एक जमीन पर अवैध दस्तावेज लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने डीएम से जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। बताते हैं कि योजना का लाभ पाने के लिए लोगों ने मालिकाना हक के लिए गृहकर, जलकर की रसीद लगाई है, जबकि खीरी ईओ का कहना है कि यह रसीदें मालिकाना हक का प्रमाण नहीं हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी कैलाश कुमार पुत्र अयोध्या कुमार ने बताया कि खीरी के मोहल्ला हनिया टोला में 0.1250 हेक्टेयर पुश्तैनी जमीन है, जिस पर रामू पुत्र श्रीराम, आसाराम पुत्र मैकू, घनश्याम पुत्र गजोधर, करेला पुत्र गजोधर, महेंद्र आदि कई लोगों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मकान बना लिए हैं।
कैलाश कुमार बताते हैं कि इन लोगों ने नगर पंचायत से सांठगांठ कर अवैध तरीके से गृहकर, जलकर की रसीदें जारी करा लीं और उसके आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। वहीं आवास बनाकर रह रहीं रामश्री, करेला, यशोदा, जानकी आदि का कहना है कि इस जमीन पर वह दादा-परदादा के जमाने से काबिज हैं और गृहकर जलकर भी जमा करते आ रहे हैं। अब कैलाश कुमार यह जमीन अपनी बता रहे हैं।
कैलाश कुमार ने शिकायती पत्र दिया है कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से प्रधानमंत्री आवास बनाए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी और गलत मिलने पर कार्रवाई होगी। वैसे भी गृहकर, जलकर की रसीद किसी जमीन के मालिकाना हक का प्रमाण नहीं होती।
- वीरेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खीरी टाउन
शिकायती मिली है, जिसकी जांच के लिए ईओ खीरी को पत्र लिखा गया है। गलत दस्तावेज पर आवास बनाए जाने की पुष्टि होने पर लाभार्थी से धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

- रत्नेश चंद्र, प्रभारी परियोजना अधिकारी, नगरीय विकास अभिकरण (डूडा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें