छात्रों ने उठाया शिक्षा का मुद्दा
अमन शुक्ला ने कहा कि जिले में दो सांसद और आठ विधायक हैं, लेकिन शिक्षा के संस्थान सीमित हैं। औद्योगिक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। जिले में कोई सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। अवनीश दीक्षित ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुविधाएं बेहतर नहीं हैं। तकनीकी रूप से सक्षम बनने के लिए प्रशिक्षण बहुत जरूरी है, लेकिन संसाधनों की कमी होने से ऐसा नहीं हो पा रहा है। महाविद्यालयों में कम्प्यूटर लैब बनाई जानी चाहिए। असद अंसारी ने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ें। युवा, किसान और शिक्षा की बात होनी चाहिए।
राघवेंद्र कुमार ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिला बाढ़ प्रभावित है। हर साल बाढ़ से नुकसान होता है, लेकिन इससे निपटने के लिए अब तक इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे प्रतिनिधि को चुनना चाहिए, जो स्थानीय मुद्दों की बात करें। जिले की समस्याओं से वाफिक हो। जाति-धर्म की बात न करें।