फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: लखीमपुर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, खीरी और धौरहरा सीट पर मतदान कल

Sun, 12 May 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। मतदान कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले मतदान कार्मिक रविवार को गल्ला मंडी से बूथों के लिए रवाना हुए। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के सभी इंतजाम शनिवार शाम तक पूरे कर लिए थे। 
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर रवाना हुए कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर जिले की खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। इसके लिए रविवार सुबह मंडी परिसर से पोलिंग पार्टी रवानगी की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह आठ बजे से कार्मिकों को उनकी ड्यूटी वितरित की जाने लगी। ड्यूटी वितरण विधानसभावार किया गया। कार्मिकों की सुविधा के लिए ड्यूटी सूची भी चस्पा की गई। जिले में 2890 बूथों पर मतदान होना है। इसके लिए इतनी ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। 289 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। कार्मिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए विधानसभावार वाहन खड़े कराए गए।

विज्ञापन


जिले में खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। खीरी में 18,62,469 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। धौरहरा लोकसभा सीट के लिए जिले की तीन और सीतापुर जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों के 17,13,971 मतदाता वोट डालेंगे। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 1638 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 2890 बूथ हैं। प्रशासन ने बूथों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रकाश, साफ-सफाई और इंतजाम किए गए हैं। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन


24 जोनल, 207 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे जिम्मेदारी 
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिले में 24 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही 207 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल गल्ला मंडी परिसर में स्वास्थ्य शिविर बनाया बनाया। इसमें चार डॉक्टरों की तैनाती की गई। पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ दो एंबुलेंस भी लगाई गई हैं। 

Trending Videos

जिले में मतदान केंद्र      - 1638 
मतदेय स्थल                   - 2890 
अतिसंवेदनशील बूथ     - 52 
संवेदनशील बूथ     - 401 
पोलिंग पार्टियां                   - 2890 
रिजर्व पोलिंग पार्टियां     - 289 
मतदान कार्मिक     - 11,560 

जरूरत पर यहां करें फोन  
यातायात कंट्रोल रूम - 454844045 
जिला नियंत्रण कक्ष   - 454417444
चुनाव सेल प्रभारी (पुलिस) - 7007553851
विज्ञापन

खीरी में 11, धौरहरा सीट से मैदान में 12 प्रत्याशी
खीरी लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं धौरहरा सीट से 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के करीब 28.66 लाख मतदाता करेंगे। चार जून को नतीजे आएंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें