फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का आईना होता है साहित्यकार

Sun, 03 Jan 2016 11:28 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि साहित्यकार समाज का आईना होता है। उन्होंने कहा कि उसके लेख और रचनाओं से सामाजिक स्थिति बयां होती है।
विज्ञापन

वे बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज में डॉ. श्रीकांत शुक्ला की कहानी संग्रह ‘बढ़ते कदम साए’ के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अगर कोई साहित्यकार कहानी लिख रहा है तो बहुत संभव है कि उसके पात्र आसपास मिल जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहानी संग्रह का विमोचन किया। इससे पूर्व कॉलेज की छात्रा रहबार खान ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता एनके मिश्रा ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, सीओ रामासरे सिंह, कॉलेज प्रबंधक राजेश भारतीय, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र गर्ग, एसके श्रीवास्तव गुन्नू बाबू, कृष्ण अवतार भाटी, श्रीकृष्ण भास्कर, महेश कुमार राही, दिलीप ओझा, राजकुमार अग्रवाल, उत्तम कुमार आदि तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें