लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। एक दिन पहले बारिश की वजह से पारा लुढ़क गया था। बृहस्पतिवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम ठीक रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी ने पारा दो डिग्री उछाल दिया। अधिकतम पारा 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह करीब पांच बचे हल्की बारिश हुई। इसके बाद बादल छा गए। फिर तेज धूप, उमस भरी गर्मी की वजह से लोग परेशान हुए। धूप की वजह से लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। वहीं मौसम में बदलाव की वजह से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संवाद