फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुबह हुई हल्की बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार सुबह हल्की बारिश हुई तो लोगों को उम्मीद हुई कि गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि दोपहर आते-आते सूरज ने अपने तेवर दिखाए तो उमस भरी गर्मी फिर सताने लगी। तापमान कम हुआ, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ दिनों पहले तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ही गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें