फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंक पुरी का किया सम्मान

Tue, 27 May 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंक पुरी का सम्मान करतीं खत्री वूमेंस फाउंडेशन की पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर 10 अक्तूबर, 2023 को बर्फीला तूफान आने से बर्फ में दबे आर्मी एडवेंचर टीम के ऑफिसर तथा जवानों के 20 सदस्यीय दल में पांच लोगों की जान बचाने वाले जिले के निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंक पुरी को लखीमपुर पहुंचने पर खत्री वूमेंस फाउंडेशन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

19270 फिट की ऊंचाई पर जहां पर हेलीपेड भी नहीं था, वहां लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंक हेलीकॉप्टर से जाकर पांच लोगों को ढूंढ कर वापस लाए थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक ऑफिसर व चार जवानों की जान बचाई थी, जबकि वहां पर ऑक्सीजन भी बहुत कम थी।

प्रियंक को भारत सरकार द्वारा सेना अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रियंक लखीमपुर निवासी पंकज पुरी के पुत्र हैं। उनकी माता प्रीति पुरी खत्री वूमेंस फाउंडेशन की सदस्य हैं। उनके लखीमपुर पहुंचने पर खत्री वूमेंस फाउंडेशन की ओर से मंगलवार शाम सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें